BSF Constable General Duty Recruitment: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के द्वारा एक वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें कांस्टेबल के 391 पदों के लिए भर्ती निकली है । बीएसएफ की इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए आप सभी ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से बीएसएफ की ऑफिशल वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं ।
आप सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि बीएसएफ कांस्टेबल जनरल ड्यूटी वैकेंसी के लिए 391 पदों के लिए आवेदन हेतु लास्ट डेट 4 नवंबर 2025 है । इस आर्टिकल में हम आप सभी को वैकेंसी से जुड़ी जानकारी जैसे आयु सीमा, योग्यता, पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और ऑफिशल नोटिफिकेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं ।

BSF Constable General Duty Recruitment आवेदन शुल्क
बीएसएफ कांस्टेबल जनरल ड्यूटी वैकेंसी के लिए निकले नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग को 159 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा । इसके अतिरिक्त अन्य सभी वर्गों को कोई भी आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना है आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन होगा ।
बीएसएफ कांस्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती आयु सीमा
बीएसएफ कांस्टेबल वैकेंसी के लिए निकली नोटिफिकेशन में दिए गए जानकारी के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष मांगी गई है, आयु सीमा में छूट आपको नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के आधार पर मिलेगी ।
बीएसएफ कांस्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती योग्यता
बीएसएफ कांस्टेबल की इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10th पास होना आवश्यक है, अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन को आवेदन से पूर्व चेक कर लें ।
BSF Constable General Duty भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
सिलेक्शन प्रोसेस के लिए सबसे पहले इसमें डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, और उसके बाद मेडिकल एग्जाम कराया जाएगा सफल अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा ।
बीएसएफ कांस्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती में आवेदन कैसे करें?
जो भी अभ्यर्थी इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से इस प्रकार अप्लाई करना है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है ।
1. सबसे पहले सभी अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा ।
2. सभी कैंडिडेट को वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को एक बार चेक करके पात्रता सुनिश्चित करनी है ।
3. इसके बाद दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फार्म भरे ।
4. आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें ।
5. आवेदन शुल्क भुगतान करने के बाद आवेदन सबमिट कर दें और प्रिंट डाउनलोड कर ले ।
BSF Constable General Duty Recruitment Check
ऑफिशल नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक – यहां क्लिक करें
अप्लाई ऑनलाइन डायरेक्ट लिंक – यहां क्लिक करें