Voter Card Mobile Number Link: ऐसे लिंक करें मोबाइल नंबर वोटर कार्ड में, 5 मिनट में

वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने से आपको वोटर कार्ड में करेक्शन करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है और वोटर कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन चल रही है । आप सभी को बताना चाहेंगे कि इस समय अगर आप वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करते हैं तो 5 मिनट में आसानी से लिंक कर सकते हैं ।

वोटर आईडी कार्ड एक ऐसा सरकारी कार्ड है जिसका उपयोग मतदान के समय आपको बेहद ही आवश्यक होता है और अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है तभी आप मतदान कर सकते हैं । वोटर आईडी कार्ड मोबाइल नंबर लिंक की प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग द्वारा इस समय बड़ी तेजी से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द सभी के मोबाइल नंबर लिंक हो जाए ।

Voter Card Mobile Number Link

वोटर आईडी कार्ड मोबाइल नंबर लिंक 2025

अगर आप चाहते हैं कि आप अपने वोटर आईडी कार्ड में कोई करेक्शन करें या आप अपना ऑनलाइन SIR Form भरना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपके वोटर आईडी कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए ।

आप अपने वोटर आईडी कार्ड में अपना नाम, पता और अन्य जानकारी को मोबाइल नंबर लिंक करने के बाद अपडेट कर पाएंगे यह सुविधा आपके मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद ही मिलेगी । चलिए जान लेते हैं इस आर्टिकल में की कैसे वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक किया जाता है 2025 में ।

Voter Card Mobile Number Link Overview

विभाग का नामभारत निर्वाचन आयोग
पोस्ट का नामवोटर कार्ड मोबाइल नंबर लिंक
लिंक करने की प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुल्कनिशुल्क
आर्टिकल क्रांतिकारीसरकारी योजना
साल2025-26
वेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in/

वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे

अगर आप अपने वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर लेते हैं तो आपको निम्नलिखित फायदे यानी लाभ होते हैं जैसे की:-

  • नाम में बदलाव कर सकते हैं
  • पता चेंज कर सकते हैं
  • SIR Form ऑनलाइन भर सकते हैं
  • वोटर आईडी कार्ड की रसीद डाउनलोड कर सकते हैं
  • अपनी मतदान स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं

वोटर आईडी कार्ड मोबाइल नंबर लिंक के लिए डॉक्यूमेंट

अपने वोटर आईडी कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपके पास चालू मोबाइल नंबर होना चाहिए ताकि ओटीपी प्राप्त होने में किसी प्रकार की समस्या ना हो । इसके अतिरिक्त आपका आधार कार्ड में भी मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए और आपके आदर तथा वोटर आईडी कार्ड में आपका नाम एक जैसा होना चाहिए ।

वोटर कार्ड मोबाइल नंबर लिंक का उद्देश्य

वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के पीछे बहुत ही सरल उद्देश्य है, इसका मकसद है कि आप ऑनलाइन अपने वोटर कार्ड में डिजिटल करेक्शन कर सकते हैं अप्लाई कर सकते हैं मतदान स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं जो कि मोबाइल नंबर लिंक ना होने पर यह सभी सुविधाएं आपको नहीं मिलेगी ।

वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?

वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है और बहुत ही सरल है जिसकी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है:-

  • सबसे पहले आपको गूगल में Voters.eci सर्च करना है ।
  • सबसे पहले वेबसाइट आपको निर्वाचन आयोग की मिलेगी उसे ओपन करें ।
  • वेबसाइट पर आपको साइन अप पर क्लिक करके नया अकाउंट बना लेना है ।
  • इसके बाद आपको फार्म 8 पर क्लिक करना है ।
  • अब आपको जिस व्यक्ति का वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना है उसका वोटर आईडी कार्ड नंबर दर्ज करें और ओके पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर 10 अंकों का दर्ज करके ओटीपी दर्ज करनी है ।
  • इसके बाद आप आधार कार्ड की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे वहां आपको आधार नंबर दर्ज करना है ।
  • आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगी उसे सत्यापित करें ।
  • आपका वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा ।

FAQs

क्या ऑनलाइन वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं?

हां आप ऑनलाइन अपने वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर घर बैठे लिंक कर सकते हैं ।

वोटर कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए शुल्क क्या है?

वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं है ।

क्या दूसरे के वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं?

हां आप दूसरे परिवार के सदस्य के वोटर कार्ड में भी मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon