Aadhar Card Mobile Number Link: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक के लिए नया एप्लीकेशन शुरू, ऐसे करें लिंक

Aadhar Card Mobile Number Link: अगर आप भी अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं या कोई अपडेट करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि UIDAI के द्वारा एक नई एप्लीकेशन शुरू कर दी गई है ।

आप सभी को बताना चाहेंगे कि UIDAI के माध्यम से आधार कार्ड में अपडेट के लिए एक नई एप्लीकेशन को लांच कर दिया गया है जिसमें आप अपना नाम,, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता घर बैठे 5 मिनट में ही अपडेट कर सकते हैं ।

Aadhar Card Mobile Number Link

Aadhar Card Mobile Number Link

अब आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आधार सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसकी सुविधा शुरू कर दी गई है । इसमें आपको अपने फेस ऑथेंटिकेशन यानी चेहरा दिखा कर ही आप अपने आधार कार्ड में अपडेट कर पाएंगे ।

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आधार सेंटर पर घंटा लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं रही, क्योंकि आधार कार्ड की नई एप्लीकेशन Aadhar Beta लॉन्च कर दी गई है जिसके चलते अब घर बैठे सभी सुविधाएं शुरू हो गई है ।

आधार कार्ड मोबाइल नंबर लिंक के लिए शुल्क

अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ शुल्क देना होगा:-

  • आधार कार्ड मोबाइल नंबर लिंक के लिए 75 रुपए शुल्क
  • लिंक होने में 7 दिन का समय लगेगा
  • परिवार के किसी भी सदस्य के आधार में लिंक कर सकते हैं

आधार कार्ड में क्या-क्या अपडेट कर सकते हैं?

आधार कार्ड की इस नई एप्लीकेशन को UIDAI ने शुरू कर दिया है जिसमें अब आपको निम्नलिखित चीज अपडेट करने की सुविधा मिलेगी:-

  • अपना नाम
  • पता
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

इसके अतिरिक्त बहुत जल्द जन्म तारीख को भी आप अपने आधार कार्ड में अपडेट कर पाएंगे इसकी भी सुविधा शुरू होने वाली है ।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?

अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते हैं या अपडेट करना चाहते हैं इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से Aadhar Beta ऐप को डाउनलोड कर लेना है ।
  • अब अपनी एप्लीकेशन को ओपन करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें ।
  • इसके बाद अपना चेहरा दिखाकर फेस ऑथेंटिकेट करें ।
  • आपके मोबाइल में जो सिम होगी उसका वेरिफिकेशन होगा ।
  • इसके बाद आप APP में लॉगिन हो जाएंगे, और Update विकल्प पर क्लिक करें ।
  • अब मोबाइल नंबर अपडेट लिंक पर क्लिक करें ।
  • अपना नया मोबाइल नंबर एंटर करें ओटीपी सत्यापित करें और फेस ऑथेंटिकेट करें ।
  • इसके बाद 75 रुपए का आवेदन शुल्क भुगतान करें ।

इस प्रकार आपका आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर सक्सेसफुल अपडेट हो जाएगा और 7 दिनों के अंदर नया मोबाइल नंबर एक्टिव हो जाएगा ।

वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें तुरंत – यहां क्लिक करें 👈

5 लाख वाला आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनाएं – यहां क्लिक करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon